Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीपल के पत्ते पर पूर्व गवर्नर मलिक को भावुक श्रद्धांजलि: मधुरेंद्र की कला वायरल

नेशनल डेस्क, एन.के. सिंह |

चंपारण के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर बनाई पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

मोतिहारी: बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच चंपारण के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी अनूठी कला से उन्हें विशेष श्रद्धांजलि दी। मधुरेंद्र ने मात्र 3 सेंटीमीटर आकार वाले हरे पीपल के पत्ते पर सत्यपाल मलिक का चित्र उकेर कर "RIP सत्यपाल मलिक" लिखा। इस कलाकृति को बनाने में उन्हें लगभग 3 घंटे लगे और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मधुरेंद्र ने कहा कि मलिक साहब लोकतंत्र के सच्चे योद्धा और किसानों के हितरक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम दिनों में देश के लोगों को सच्चाई बताने की कोशिश की थी।
सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। वे 79 वर्ष के थे और किडनी की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे।

गौरतलब है कि 30 सितंबर 2017 को सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। बाद में वे जम्मू-कश्मीर और मेघालय के राज्यपाल भी रहे। उनका राजनीतिक सफर भारतीय क्रांति दल से शुरू होकर कांग्रेस, जनता दल, समाजवादी पार्टी और अंततः भाजपा तक पहुंचा।

मधुरेंद्र अपनी बेमिसाल कलाकृतियों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरुजी सिबू सोरेन को भी अपनी कला के माध्यम से श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक हस्तियों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने मधुरेंद्र की इस कलाकृति को सोशल मीडिया पर साझा कर दिवंगत नेता को नमन किया।