Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पुत्री के सताइसा और वैवाहिक वर्षगांठ पर 250 लोगों को बांटे आम के पौधे

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान।जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के शूरवीर गांव निवासी गगन पाण्डेय ने अपनी पुत्री राध्या के सताइसा एवं अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए 250 लोगों के बीच आम के पौधों का वितरण किया।

इस अवसर पर गगन पाण्डेय ने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों को पौधारोपण और पौधों के वितरण से जोड़ने से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे लगाकर तथा उनका वितरण कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पौधा वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

इस मौके पर पटेढ़ा पंचायत के मुखिया शेषनाथ सिंह, परमात्मा प्रसाद, प्रिंस कुमार, शिवम सिन्हा, प्रियांशु सिंह, दिलीप सिंह, नितिन तिवारी, मुन्ना ठाकुर, विनय पाण्डेय, प्रविंद यादव, ब्रजेश पाण्डेय, हरेराम पंडित, सोनू सिन्हा, अरुण प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।