Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पुरी के धाम नगरी में आज तड़के बड़ा हादसा हुआ, जब रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़े थे।

घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान बसंती साहू (बोलागढ़), प्रेमकांत मोहंती और प्रवाती दास (दोनों बालिपटना) के रूप में हुई है।

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वेन ने बताया कि हादसा अधिक भीड़ के चलते हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और हालात को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

रथ यात्रा में हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में इस बार की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए पहले से उपाय किए गए थे, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के चलते यह हादसा हो गया। फिलहाल मौके पर हालात सामान्य हैं और जांच जारी है।