लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिवान। जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तथा आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की गई।
एसपी ने थानाध्यक्षों को नियमित गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने थाना स्तर पर आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समय पर कार्रवाई करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।






