Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्णिया: 5 लोगों की हत्या पर गांव रहा खामोश

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

पांच लोगों की हत्या पर गांव रहा खामोश, मासूम के खुलासे से सामने आई बर्बरता

बिहार के पूर्णिया जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस भयावह घटना पर पूरे गांव ने चुप्पी साध ली। घटना के बाद पूरा गांव खाली हो गया और पुलिस को इसकी जानकारी करीब 10 घंटे बाद मिली। अगर परिवार का 16 वर्षीय बेटा सोनू कुमार पुलिस को सुबह फोन कर यह सूचना नहीं देता, तो यह क्रूरता शायद लंबे समय तक सामने नहीं आती।

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा टेटगामा गांव की है, जहां एक महादलित परिवार को निशाना बनाया गया। हमले में परिवार के सभी सदस्य मारे गए, सिर्फ सोनू किसी तरह जान बचाकर अपने ननिहाल पहुंच गया और उसने सुबह करीब 5 बजे पुलिस को कॉल किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस के अनुसार, सोनू ने गांव के लगभग सभी लोगों के शामिल होने की बात कही और चार मुख्य आरोपियों के नाम बताए। इनमे से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। शक के आधार पर पहले नकुल उरांव को पकड़ा गया, फिर उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर मालिक सन्नाउल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान शवों को छिपाने की जगह का खुलासा हुआ, जहां से ग्रामीणों की मदद से सभी पांचों शव बरामद किए गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी पर गांव में वर्षों से डायन होने का शक था। हाल ही में गांव में चार से पांच बच्चों की मौत हुई थी, जिससे अंधविश्वास और गहराया। संदेह के कारण रविवार की शाम कुछ ग्रामीणों से सीता देवी की कहासुनी हुई।

रात करीब 10 बजे 40 से 50 लोगों की भीड़ सीता देवी के घर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को पीटने लगी। फिर उन पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जला दिया गया। अधजले शवों को बोरे में भरकर गांव के पास स्थित घिसरिया बहियार के एक जलकुंभी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। घटना के बाद गांव के सभी लोग वहां से फरार हो गए हैं।

मृतकों में 70 वर्षीय कातो देवी, 50 वर्षीय बाबूलाल उरांव, उनकी पत्नी 40 वर्षीय सीता देवी, 30 वर्षीय मनजीत कुमार और उनकी 25 वर्षीय पत्नी रानी देवी शामिल हैं। 
यह पूरी जानकारी LiveHindustan.com की रिपोर्ट पर आधारित है।