Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वमंत्री प्रदीप यादव ने बाढ़ प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

बीरगंज: पूर्वमंत्री प्रदीप यादव ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुई भारी जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने रसुवा में हुई भारी क्षति के साथ-साथ नुवाकोट और धादिंग में जान गंवाने वाले नागरिकों, बेघर हुए परिवारों तथा लापता लोगों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की है। अपने प्रियजनों की स्थिति की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों की पीड़ा पर भी यादव ने चिंता व्यक्त की है।

यादव ने कहा कि नेपाल सरकार, प्रदेश सरकार, स्थानीय निकाय तथा संबंधित एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों के साथ-साथ पुनर्निर्माण के कार्य को भी यथाशीघ्र तेज करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपने जीवन को सामान्य स्थिति में ला सकें, इसके लिए सरकार को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

यादव ने दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लापता नागरिकों की शीघ्र खोज तथा सभी प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास की कामना की है।