Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: 7 निश्चय योजनाओं की रैंकिंग पर उप विकास आयुक्त की सख्ती, सुधार के दिए निर्देश

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

पूर्वी चंपारण में मंगलवार, 12 अगस्त को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अध्यक्षता में सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और कुशल युवा कार्यक्रम के प्रगति आंकड़े प्रस्तुत किए गए।

समीक्षा में सामने आया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, दोनों की राज्य स्तरीय रैंकिंग 22वें स्थान पर है। वहीं, कुशल युवा कार्यक्रम की स्थिति और भी चिंताजनक है, जिसकी रैंकिंग 28वें स्थान पर दर्ज की गई। इस पर नाराजगी जताते हुए डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीडीसी ने जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी और डीआरसीसी के सभी सहायक प्रबंधकों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी निभाने और तय समय सीमा के भीतर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि “सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि जिले की सात निश्चय रैंकिंग में जल्द सुधार हो।”

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, डीआरसीसी के सहायक प्रबंधक, जिला समन्वयक (सामाजिक व कृषि) और डीएसएम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए हर स्तर पर प्रयास तेज किए जाएंगे।