Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: अभिषेक यादव की हत्या पर भड़के सांसद पप्पू यादव

लोकल डेस्क |

पूर्वी चंपारण में अभिषेक यादव की हत्या पर भड़के सांसद पप्पू यादव, कहा – अपराधियों और नेताओं की साठगांठ ने बिगाड़ा माहौल

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज पूर्वी चंपारण के रानीपट्टी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विनोद राय जी के पुत्र अभिषेक कुमार कि हत्या बदमाशों के द्वारा बिते दिन कर दि गई थी आज पूर्णिया के सांसद श्री पप्पू यादव जी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। अभिषेक की हत्या अपराधियों ने तेजाब देकर की थी, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। सांसद ने इस निर्मम हत्या को मानवता और कानून व्यवस्था पर गहरा धब्बा बताया।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं बल्कि पूरे समाज और प्रशासन पर सवालिया निशान है। पप्पू यादव ने तुरंत वरीय प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर तीन महीने में स्पीडी ट्रायल की मांग की ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और परिवार को न्याय मिल सके।

सांसद ने चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर समेत बिहार के कई इलाकों में अपराध और माफिया के बढ़ते नेटवर्क पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले नेता अपराधियों को पालते थे, अब अपराधी नेताओं को पाल रहे हैं। हर पार्टी अपराधियों को टिकट देकर उन्हें संरक्षण दे रही है, जिससे आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

उन्होंने कहा कि अगर अपराधी-माफिया-नेताओं के गठजोड़ को खत्म नहीं किया गया तो समाज बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिषेक को न्याय दिलाकर ही रहेंगे और इस मामले की एसआईटी जांच की भी मांग की।

पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उन्होंने कहा कि पहले नेता अपराधियों को पालते थे, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि अपराधी ही नेताओं को पाल रहे हैं। सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अगर अपराधियों, माफियाओं और नेताओं की मिलीभगत को खत्म नहीं किया गया तो बिहार में आम लोगों की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना और दोषियों को सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता है।

पप्पू यादव ने घोषणा की कि वे इस मामले को महामहिम राज्यपाल के समक्ष भी रखेंगे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है, जिसे बहाल करना जरूरी है। मौके पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुख्तार प्रसाद गुप्ता पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अंकुश कुमार सिंह तेतरिया ब्लॉक पूर्व प्रमुख श्री विनोद यादव, शिवजी पासवान पूर्व जिला परिषद, सुरेन्द्र राय मुखिया, रामबाबू राय पूर्व मुखिया सहित समेत दर्जनों की संख्या मे स्थानीय जन प्रतिनिधि एवम हजारों की आकोर्शित जनता मौजूद रही...