Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण गैंगवार: 2 की मौत में 14 पर प्राथमिकी, 5 गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

धनंजय गिरि की पत्नी ने 14 लोगों पर साजिश और हत्या का लगाया आरोप.....

पूर्वी चंपारण: जिले में अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक बार फिर सामने आई है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित राम चुनिया मठ के पास गुरुवार की रात हुई गैंगवार में गोली लगने से दो अपराधियों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ताबड़तोड़ छापा मार कर 10 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया था। पुलिस ने मृतक के पत्नी के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपसी रंजिश में गई जान

मृतकों की पहचान धनंजय गिरि और गुड्डू यादव के रूप में हुई है। दोनों ही आपराधिक पृष्ठभूमि के थे। मृतक धनंजय गिरि की पत्नी पूजा देवी ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा गांव के निवासी सनोवर खां उसके पति धनंजय को मोतिहारी कोर्ट लेकर गए थे। कोर्ट से लौटने के बाद धनंजय, सनोवर खां को उनके घर छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में दरियापुर स्थित राम चुनिया मठ के पास उन्हें गोली मार दी गई।

पूजा देवी के अनुसार, जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने गुड्डू यादव को मृत पाया, जबकि धनंजय गिरि गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। संग्रामपुर के थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक धनंजय गिरि की पत्नी के आवेदन के आधार पर कुल 14 लोगों के खिलाफ साजिश और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में खुर्शिद खान, अनवर खान, अनवर अली उर्फ चुन्नू (हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा गांव से) और जमीर खान व सचिन उपाध्याय (संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से) शामिल हैं। इन सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पल्सर बाइक भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। अरेराज के डीएसपी रवि कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए दोनों व्यक्ति आपराधिक छवि के थे और यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि "अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।"