Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: जीतिया पर्व के दिन 3 बच्चियों की गंडक में डूबने से मौत

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

पूर्वी चंपारण: पति और पुत्र के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए किए जाने वाले जीतिया पर्व के दिन मोतिहारी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। मलाही थाना क्षेत्र के चेटिया दियार गाँव में गंडक नदी में स्नान करने गईं तीन बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे ने पूरे गाँव को शोक में डुबो दिया है।

यह घटना आज सुबह उस समय हुई जब जीतिया पर्व के अवसर पर गाँव की कई महिलाएं और लड़कियाँ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गईं थीं। मृतकों की पहचान मलाही डीह वार्ड संख्या आठ निवासी जगदीश महतो की 10 वर्षीय पुत्री परी कुमारी, उमेश महतो की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी, और राजकुमार महतो की 12 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि ये तीनों बच्चियां नहाते समय नदी की "सोती" (गहराई वाले स्थान) में चली गईं और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। आनन-फानन में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। जब शव बाहर लाए गए, तो वहां मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर अरेराज के राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय और मलाही थाना अध्यक्ष करण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
इस हृदय विदारक घटना ने जीतिया पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है। हर कोई इन बच्चियों की असमय मौत से स्तब्ध है। गाँव में हर तरफ शोक का माहौल है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर नदी किनारे पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा के उपायों पर विचार करने की आवश्यकता को उजागर करती है।