Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण में BJP को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता शिवलाल साहनी VIP में शामिल

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) की राजनीति में शनिवार, 21 जून को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और वरिष्ठ नेता शिवलाल साहनी ने भाजपा छोड़कर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का दामन थाम लिया। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता भी वीआईपी में शामिल हो गए। चन्द्रहियां स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वीआईपी के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय, छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सहनी और जिला युवा अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने शिवलाल साहनी का पार्टी में स्वागत किया।

शिवलाल सहनी ने बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया था, लेकिन जल्द ही उन्हें यह महसूस हुआ कि पार्टी पूरी तरह सामंतवादी ताकतों के नियंत्रण में है। वहीं, वीआईपी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक प्रत्याशी वरुण विजय ने कहा कि सहनी के पार्टी में आने से संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पकंज कुमार सिंह, विक्की कुमार, राजकुमार, कामेश्वर मुखिया समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे।