Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: शांति और सौहार्द में मनेगी ईद और रामनवमी, प्रशासन एलर्ट

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

जिले के 509 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनाती।
 साइबर सेल की सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सीधी जेल।

पूर्वी चंपारण:  आगामी त्योहारों—ईद, चैती छठ और रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में 'गंगा-जमुनी तहजीब' को बरकरार रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

सुरक्षा का अभेद्य किला 509 केंद्रों पर पैनी नजर

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। जिले भर में कुल 509 महत्वपूर्ण स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 सदर 192 स्थल, सिकरहना (ढाका): 118 स्थल,चकिया: 70 स्थल,अरेराज: 52 स्थल,पकड़ीदयाल: 39 स्थल रक्सौल: 38 स्थल
अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं: एसपी की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स) पर हर संदिग्ध पोस्ट की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा, "सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे। अगर किसी ने भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की या भ्रामक पोस्ट डाला, तो उन पर विधि-सम्मत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

24 घंटे एक्टिव रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करेगा। इसके अलावा सभी छह अनुमंडलों में भी पृथक नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन और अग्निशमन दस्ते को 'स्टैंडबाय' मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।
 

अधिकारियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश

डीएम ने सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे आपसी समन्वय बनाकर लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करें। छोटी से छोटी घटना को नजरअंदाज न करें और स्थानीय लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखें।
 

माननीय सदस्यों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि (पश्चिमी चंपारण) प्रदीप सर्राफ, नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी समेत शांति समिति उपमेयर डॉक्टर लालबाबू प्रसाद, जादू के सिकटा विधानसभा प्रभारी मोहम्मद अकिलूरहमान सहीत  तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 "हमेशा की तरह चंपारण वासी आपसी प्रेम और सौहार्द का उदाहरण पेश करेंगे। प्रशासन आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए हर पल तैयार है।" 

 सौरभ जोरवाल, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण