Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण-शिवहर में फर्जी वोटिंग की कोशिश, 27 गिरफ्तार

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल संपन्न हो गया। वोटिंग के साथ ही कई जिलों में चुनावी सरगर्मियां शांत पड़ गईं, लेकिन पूर्वी चंपारण और शिवहर में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग की कोशिशों ने माहौल गरमा दिया।

पूर्वी चंपारण और शिवहर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग और आचार संहिता उल्लंघन के कई मामलों में कुल 27 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूर्वी चंपारण में 21 लोगों को पकड़ा गया, जबकि छतौनी इलाके में बीजेपी प्रत्याशी की फोटो लगी वोटर पर्ची मिलने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आमगाछी बूथ पर चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में मतदान अभिकर्ता रंजन कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, शिकारगंज में एक व्यक्ति मतदान केंद्र पर वीडियो बनाते पकड़ा गया। कई अन्य बूथों पर भी युवक दूसरे मतदाताओं के नाम पर वोट डालने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।

शिवहर में भी फर्जी मतदान की घटनाएं सामने आईं, जहां सीआरपीएफ जवानों ने 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। सुरक्षा बलों की सख्ती के बावजूद कुछ क्षेत्रों में अवैध मतदान के प्रयास जारी रहे।

ढाका विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 356 से रहीमा, मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद इम्तियाज को फर्जी वोटिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह बूथ संख्या 352 से आजाद आलम और समीना खातून को भी उसी मामले में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपितों से पूछताछ शुरू कर दी है।