Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'पेड्डी’ इवेंट में जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कह बैठे राम चरण, बाद में मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

अभिनेता राम चरण अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई एक छोटी सी गलती को लेकर चर्चा में आ गए। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राम चरण ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए गलती से उन्हें “फुटबॉलर” कह दिया। इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अभिनेता ने अपनी गलती पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण फिल्म ‘पेड्डी’ के एक संवाद और खेल भावना को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह का उदाहरण देते हुए उन्हें फुटबॉलर कह दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तुरंत इस गलती को नोटिस किया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा।

विवाद बढ़ने के बाद राम चरण ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक “जेन्युइन ह्यूमन एरर” थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था और वह जसप्रीत बुमराह के खेल और उपलब्धियों का बेहद सम्मान करते हैं। अभिनेता ने फैंस और क्रिकेट प्रेमियों से इस गलती के लिए माफी भी मांगी।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मानवीय भूल बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल भी किया। हालांकि, कई फैंस ने राम चरण के तुरंत माफी मांगने की सराहना की।

गौरतलब है कि राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल इवेंट्स को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।