Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पेपर लीक पर आधारित वेब सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का टीजर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

मुंबई: ओटीटी मंच ज़ी5 ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का घोषणा टीजर जारी कर दिया है। यह सीरीज परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर आधारित है। ऐसे समय में इसका ऐलान हुआ है, जब देशभर में परीक्षा प्रणाली, कथित पेपर लीक और छात्रों के आंदोलनों को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।

करीब 1 मिनट 9 सेकंड लंबे इस टीजर में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक से जुड़े घटनाक्रम, छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और छात्र आत्महत्या जैसे संवेदनशील मुद्दों की झलक दिखाई गई है। टीजर यह दिखाने की कोशिश करता है कि एक पेपर लीक की घटना लाखों छात्रों के सपनों, उनके भविष्य और परिवारों की उम्मीदों को प्रभावित कर सकती है। ज़ी5 ने टीजर साझा करते हुए लिखा, "एक पेपर, लाखों सपने, एक लीक और पूरा देश सदमे में।" हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक वेब सीरीज की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिलहाल, सीरीज की पूरी स्टार कास्ट, निर्देशक और अन्य प्रमुख कलाकारों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ज़ी5 की घोषणा पोस्ट में फिल्मकार समीर एस. रेडिज, आनंद सिंह, प्रगति देशमुख और बलविंदर सिंह जंजुआ को टैग किया गया है, जिससे उनके इस परियोजना से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

टीजर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने परीक्षा प्रणाली और छात्रों की समस्याओं जैसे गंभीर विषय को वेब सीरीज का हिस्सा बनाए जाने की सराहना की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रिलीज़ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सीरीज इस संवेदनशील विषय को कितनी गंभीरता, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करती है।

हाल के वर्षों में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में कई बहसें और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में 'द स्कैम: लीक्ड' का विषय दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा का केंद्र बन गया है। फिलहाल, दर्शकों को इस वेब सीरीज की रिलीज़ डेट और अन्य आधिकारिक जानकारियों का इंतजार है।