Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पॉक्सो कोर्ट का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

  • 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, पीड़िता की अधिवक्ता ने फैसले को बताया न्याय की जीत

सीवान। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो की विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी प्रद्युम्न सिंह को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 25 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। वर्ष 2025 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में आए फैसले को पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत बताया है।

यह मामला मुफस्सिल थाना कांड संख्या 728/2025 तथा पॉक्सो कांड संख्या 4/2026 से संबंधित है। मामले की सुनवाई पॉक्सो की विशेष अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सिंह और निका गर्ग ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने पैरवी की।

न्यायालय में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने प्रद्युम्न सिंह को दोषी करार दिया। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उसे 20 वर्ष के कारावास के साथ 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

न्याय व्यवस्था पर मजबूत होगा लोगों का भरोसा

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पीड़िता की अधिवक्ता निका गर्ग ने कहा कि यह फैसला पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की बड़ी जीत है। न्यायालय द्वारा दोषी को 20 वर्ष की सजा सुनाया जाना समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। बच्चों के खिलाफ यौन अपराध करने वालों के प्रति कानून सख्त है और ऐसे अपराधों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार का न्याय व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होगा। साथ ही समाज में यह संदेश भी जाएगा कि अपराध करने वालों को उनके कृत्य की सजा अवश्य मिलती है। पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता थी और अदालत के फैसले से उन्हें संतोष है।