Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में शामिल हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी ।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण के लाइव प्रसारण में शामिल हुए।

कार्यक्रम सुनने के बाद मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश देश के युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को मजबूत करने की अपील युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बिहार में भी युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को और गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी, इतिहास को सरल एवं रोचक तरीके से समझने और छात्राओं को स्पेस टेक्नोलॉजी से जोड़ने जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री  का मार्गदर्शन अत्यंत प्रेरणादायी है।

इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर विशेष जोर देते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ रचनात्मक कंटेंट (नारे, गाने, लघु नाटक आदि) बनाने और #NashaMuktYuva हैशटैग के साथ साझा करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं, यानी करीब 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपना छोटा कारोबार बढ़ा रही हैं और अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार रही हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति, महिला शक्ति और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री का यह संदेश बिहार सहित पूरे देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।