लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान। अंबेडकर भवन सभागार में आयोजित 20-सूत्री कार्यक्रम की बैठक के दौरान दिवंगत प्रवासी मजदूर बृजेश कुमार की पत्नी को एक लाख रुपये का डमी चेक सौंपा गया। बृजेश कुमार का निधन 5 सितंबर 2021 को हो गया था।
चेक सीवान जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार गुप्ता ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, महाराजगंज विधायक हेम नारायण साह, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह तथा सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की मौजूदगी में सौंपा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत प्रवासी मजदूर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का उल्लेख किया।







