लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा में आयोजित महाबीरी मेला शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।
मेले के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल, अंचलाधिकारी पूनम दीक्षित समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी गई। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आयोजन का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता, उप चेयरमैन सोनू सर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा खान, दैनिक भास्कर के पत्रकार महाबीर कुमार, प्रमोद जायसवाल, समाजसेवी कुणाल जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के बीच मेला शांतिपूर्ण संपन्न होना क्षेत्र के लिए सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।







