Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्राइम वीडियो की एक्शन-ड्रामा ‘सू्बेदार’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सू्बेदार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है। कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है तथा संवाद लेखन में सौरभ द्विवेदी का भी योगदान है।

ट्रेलर में एक ऐसे कठोर और सघन परिवेश की झलक मिलती है, जहां अवैध रेत खनन और अपराध का बोलबाला है। फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में सूबेदार अर्जुन मोर्य का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार एक रिटायर्ड फौजी का है, जो अनुशासनप्रिय, जंग का घायल और अपने अतीत के बोझ से दबा हुआ इंसान है। परिस्थितियां तब बदलती हैं जब उसका सामना प्रिंस नामक शख्स से होता है, जिसका किरदार आदित्य रावल निभा रहे हैं। दोनों के बीच टकराव कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाता है।

राधिका मदान भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस और प्रभावशाली संवाद दर्शकों को बांधे रखते हैं। अनिल कपूर का एक डायलॉग—“फौजी हूं, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं”—पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

‘सू्बेदार’ 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी। मजबूत कहानी, प्रभावशाली अभिनय और सशक्त निर्देशन के चलते फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।