Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रियंका वाड्रा : सोमवार को संसद बुलाएं , पुराना बिल लाएं

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। लोकसभा में संविधान संशोधन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस घटनाक्रम के अगले ही दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सरकार यदि वास्तव में महिलाओं के हित में काम करना चाहती है, तो वह सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर 2023 में सभी दलों द्वारा समर्थित विधेयक को फिर से पेश करे।

प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि विपक्ष महिला विरोधी नहीं है, बल्कि सरकार गलत तरीके से ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत एनडीए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मतदाताओं को भ्रमित कर रही है। उनके अनुसार, जिस विधेयक की बात की जा रही है, वह “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” है, जिसमें संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हाल में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक संघीय ढांचे को प्रभावित करने की मंशा से लाया गया था। उन्होंने कहा कि इसका लोकसभा में पारित न होना लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की एकजुटता की जीत है। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे का उपयोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रही थी।

उन्होंने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी। प्रियंका के मुताबिक, यह पूरा मामला परिसीमन और जनगणना के मुद्दों से जुड़ा हुआ है, जिसमें सरकार मनमाने तरीके से बदलाव करना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि जब विपक्ष एकजुट होता है, तो वह सरकार को चुनौती देने में सक्षम होता है।