लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल। शहर के राष्ट्रीय गांधी स्कूल के समीप, पुराना एक्सचेंज रोड स्थित "श्री बिमला ट्रेडर्स" (प्रीमियम बाथ फिटिंग एवं हार्डवेयर) प्रतिष्ठान का शुभारंभ बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों एवं शुभचिंतकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री विनय कुमार गुप्ता एवं कन्हैया कुमार ने बताया कि ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता की बाथरूम फिटिंग, हार्डवेयर एवं आधुनिक गृह निर्माण सामग्रियाँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पारस, स्कॉट, स्पर्श, वेल्डराइट सोलवेंट, सेनेस्टो सेनिटरीवेयर देश की विश्वसनीय ब्रांडेड कम्पनियों के उत्पाद उपलब्ध हैं।द्वय प्रोपराइटरों ने सभी आंगुतंको एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता एवं संतोषजनक सेवा प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्सौल जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में गुणवत्तापूर्ण हार्डवेयर एवं बाथ फिटिंग सामग्री की उपलब्धता से आम उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष श्री रजनीश प्रियदर्शी, परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया बिमल कुमार सर्राफ, सिद्धार्थ गुप्ता, वरूण कुमार, राजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार चुन्नू, नवनीत कुमार गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, शिव कुमार केशान, बब्लू कुमार, विंदु देवी, प्रतिमा देवी, रूबी गुप्ता, रिया गुप्ता, मामचन प्रसाद एवं प्रमोद कुमार एवं सुरेश कुमार सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
समारोह का वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं मंगलकामनाओं से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं जनसेवा की भावना के साथ सफल संचालन की प्रार्थना की।







