Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रेमी ने वायरल किया अश्लील वीडियो, युवती ने लगाई आग

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी ।

बिदुपुर में प्रेम-प्रसंग में मिले धोखे से व्यथित एक युवती ने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजन तुरंत उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। युवती की मां का आरोप है कि पटना का रहने वाला कौशल कुमार शादी से पीछे हट गया और अश्लील वीडियो भी प्रसारित कर दिया, जिससे आहत होकर बेटी ने यह भयावह कदम उठाया।

बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। परिवार वालों ने आग बुझाकर उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच भेज दिया गया।

अस्पताल में युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी का पटना निवासी कौशल कुमार से प्रेम-संबंध था। “कौशल ने मेरी बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं मेरी बेटी की अश्लील वीडियो प्रसारित कर दिया। जिससे आहत मेरी बेटी ने अपने शरीर पर तेल छिड़कर आग लगा ली।”

मां का कहना है कि आग लगाने की घटना से पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और प्रेम में धोखे की शिकायत लेकर वह महिला थाना गई थी।
आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उसकी बात नहीं सुनी और थाने से भगा दिया। निराश होकर वह घर लौटी, जिसके तुरंत बाद उसकी बेटी ने यह कदम उठा लिया।