लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरौंदा पुलिस ने दरौंदा थाना कांड संख्या 03/26 में भौ छपरा गांव में छापामारी कर मारपीट के मामले में आरोपी रामेश्वर महतो के पुत्र उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि दरौंदा थाना कांड संख्या 572/25 में गरौली गांव में छापेमारी कर हत्या के मामले में इंद्रासन राम के पुत्र उमेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही शादी के नियत से लड़की के अपहरण के मामले में दरौंदा थाना कांड संख्या 58/22 में गोविंदापुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवधेश प्रसाद के पुत्र बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया







