Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फिल्म 'जवान' के लिए मिला शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नीतीश कुमार |

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की है। शुक्रवार को घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। शाहरुख को यह सम्मान 'जवान' और विक्रांत को '12वीं फेल' के लिए मिला है। 33 साल के करियर में यह शाहरुख का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह गर्व, विनम्रता और आभार से भरे हुए हैं। उन्होंने जूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सभी का धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें इस सम्मान के योग्य समझा। शाहरुख ने निर्देशकों और लेखकों, विशेषकर राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद और 'जवान' के निर्देशक एटली सर का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपनी टीम और मैनेजमेंट का भी धन्यवाद किया, जो उनके साथ लगातार मेहनत करते हैं और उन्हें बेहतर बनाकर पेश करते हैं। शाहरुख ने अपने परिवार के प्यार और समर्थन को भी सराहा और कहा कि उनका जुनून उन्हें परिवार से दूर करता है, लेकिन उनके अपने मुस्कराकर सब सहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि वह जो कर रहे हैं वह महत्वपूर्ण है। यह उन्हें आगे बढ़ने, मेहनत करते रहने और सिनेमा को समर्पित रहने की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि अभिनय उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

अंत में, शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह पुरस्कार उन्हीं के लिए है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "पॉपकॉर्न तैयार रखिए, मैं थिएटर में लौटूंगा और जल्द ही स्क्रीन पर दिखूंगा, तब तक एक हाथ से ही प्यार भेज रहा हूं रेडी।”