Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बक्सर में बालू विवाद बना खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

रिपोर्ट: श्रेयांश पराशर

अहियापुर गांव में रेत के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में दो अन्य घायल

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रेत के व्यापार से जुड़ा पुराना विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। अहियापुर गांव में हथियारबंद हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अहियापुर गांव में शुक्रवार को विनोद यादव और सुनील यादव का मिट्टी-बालू बिक्री को लेकर कुछ ग्रामीणों से विवाद हुआ था। यह झगड़ा अगले दिन हिंसा में बदल गया, जब शनिवार सुबह हथियारों से लैस हमलावरों ने उनके परिवार को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

इस हमले में विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बक्सर पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है, पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।