लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा। प्रखंड की बगौरा पंचायत के वार्ड संख्या-9 में पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह की पहल पर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा हो गया। यह सड़क सुरेश ठाकुर की दुकान से पूर्व वार्ड सदस्य अशोक प्रसाद के घर तक बनाई गई है।
सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस मार्ग पर आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम हो गया है और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पंचायत में आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य भी चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर सड़क, जलनिकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।







