Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बगौरा में जन्मदिन पार्टी में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हथियार लहराने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए चार नामजद आरोपितों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों राहुल कुमार महतो (18) और संदीप कुमार जायसवाल (19), दोनों निवासी बगौरा, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को सूचना संकलन एवं छापेमारी के दौरान करीब चार बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा। वीडियो में कुछ युवक हाथों में हथियार लेकर प्रदर्शन करते और आसपास मौजूद लोगों के बीच हथियार लहराते नजर आ रहे थे। जांच में पता चला कि वीडियो 24 जुलाई 2026 को बगौरा निवासी राजेश श्रीवास्तव द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह का है। समारोह उनके पुत्र देवांश कुमार एवं पुत्री आदिति कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था।

पुलिस ने स्थानीय लोगों और चौकीदार के माध्यम से वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया। जांच के दौरान संदीप कुमार जायसवाल और राहुल कुमार महतो की पहचान हुई। पूछताछ में दोनों के 24 जुलाई को आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने तथा वहां हथियार का प्रदर्शन करने की बात सामने आई।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के स्वलिखित बयान के आधार पर मामले में राजेश श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार जायसवाल और राहुल कुमार महतो को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों की प्रकृति, उनके स्रोत तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन गंभीर मामला है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो प्रसारित होने की सूचना मिलने पर भी उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।