लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान । दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के बगौरा गांव में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
इस अवसर पर एक जुलूस निकाला गया।यह जुलूस बगौड़ा स्थित मस्जिद से शुरू हुआ। इसने पूरे गांव और स्थानीय बाजार का भ्रमण किया और वापस मस्जिद प्रांगण में आकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान लोग हाथों में इस्लामी परचम लिए हुए थे। वे 'मजहबी' नारों के साथ पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश को बुलंद कर रहे थे। बाजार और गांव में जगह-जगह जुलूस का स्वागत भी किया गया।
इस मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जुलूस को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। जुलूस में रिजवान अंसारी, पेंटर अली, समीर अंसारी, नौशाद अली, अफरोज खान, फिरोज खान सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा मौजूद थे।







