Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

पटना: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने इसके लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

सुपौल, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कुल 26 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें से 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

राजधानी पटना समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इस मौसम परिवर्तन के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम से जुड़ी सरकारी हिदायतों का पालन करने की सलाह दी है।