Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बांग्लादेश हिंसा पर PM तारिक रहमान ने भारत पर साधा निशाना

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

ढाका। बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवामी लीग के नेता देश और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं और राजनीतिक साजिशों में शामिल हैं।

लालमोनिरहाट में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए रहमान ने भारत का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन सीमा पार शरण लेने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अवामी लीग के नेता विदेश में बैठकर अपने आकाओं को खुश करने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उनके इस बयान को भारत में रह रहीं शेख हसीना और उनके समर्थकों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को संसद में भी प्रधानमंत्री रहमान ने प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर देश में दोबारा आतंक और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया था। शेख हसीना की दिसंबर में संभावित वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और गहराता नजर आ रहा है।

रहमान ने 2024 के जुलाई विद्रोह की भावना का जिक्र करते हुए देश की लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता अब आगजनी, जबरन गुमशुदगी और हत्याओं की राजनीति से परेशान हो चुकी है। लोगों को ऐसी हिंसक गतिविधियों से मुक्ति दिलाना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सांसदों को भी निर्देश दिया कि वे बिना देरी किए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लौटें। उन्होंने सांसदों से सड़कों पर सक्रिय रहने और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हिंसा का मुकाबला करने को कहा। रहमान के इस निर्देश का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी मजबूत करना और बढ़ती हिंसक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के प्रयासों को तेज करना है।