Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाबा महेंद्रनाथ धाम में गूंजा स्वच्छता का संदेश, युवाओं ने किया श्रमदान

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा सिसवन प्रखंड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ धाम परिसर में रविवार को सैकड़ों युवाओं ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया। बिना किसी स्वार्थ के युवाओं ने पूरे उत्साह, समर्पण और सेवा भाव के साथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान के माध्यम से युवाओं ने समाज को स्वच्छता, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में शामिल युवाओं ने कहा कि जब समाजहित के लिए युवा एकजुट होकर कार्य करते हैं तो सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से संभव होता है। उन्होंने बाबा महेंद्रनाथ धाम को हमेशा स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए आदर्श बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर जन सेवा संगठन (जेएसएस) की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले सभी युवाओं के निस्वार्थ सेवा भाव, मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। संगठन ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।