Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बारात में दुल्हन के दादा को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार, जेल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दारौंदा: दारौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव में बारात के दौरान फरमाइशी गाना नहीं बजाने को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के दादा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के ही धनलाल यादव के रूप में हुई है।

घटना 9 मार्च की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सारण जिले के बनियापुर क्षेत्र से आई बारात नंदकिशोर साह के दरवाजे पर पहुंची थी। रात करीब 1:30 बजे दरवाजे के पास ऑर्केस्ट्रा बज रहा था। इसी दौरान गांव के अमित कुमार यादव, धनलाल यादव, बिट्टू यादव और दीपक यादव ने ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाना बजाने की मांग की। जब आयोजकों ने कहा कि जो गाना चल रहा है वही बजने दिया जाए, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान अमित कुमार यादव ने पिस्टल निकालकर हत्या की नीयत से गोली चला दी, जो दुल्हन के दादा नंदकिशोर साह के पेट में जा लगी। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और वे जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। स्वजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिवान रेफर कर दिया। सिवान में हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में घायल के छोटे भाई बलिराम साह के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 116/2026 के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी धनलाल यादव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।