Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाली में हादसे में नुशर्रत भरूचा की रीढ़ टूटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुशर्रत भरूचा बाली में काम और छुट्टी के सफर के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल वे बाली के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करा रही हैं। उनकी टीम ने पुष्टि की है कि उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जाएगा, जहां रीढ़ की सर्जरी की जाएगी।

टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार, नुशर्रत बाली में वर्क-कम-हॉलिडे ट्रिप पर थीं। वहां अचानक हुई दुर्घटना में उनकी स्पाइन में फ्रैक्चर हो गया। शुरुआत में सिर्फ चोट लगने की खबर आई थी, लेकिन बाद में टीम ने साफ किया कि रीढ़ की हड्डी टूटी है और सर्जरी की जरूरत है। डॉक्टरों की और जांच के बाद ही ऑपरेशन का फैसला लिया जाएगा।

टीम ने कहा कि इस वक्त उनकी सेहत और जरूरी मेडिकल केयर सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था चल रही है ताकि उन्हें मुंबई लाकर बेहतर इलाज और सर्जरी कराई जा सके। चोट की प्रकृति और सर्जरी को देखते हुए रिकवरी में काफी समय लग सकता है। इसलिए अगले कुछ हफ्तों के उनके सभी प्रोफेशनल कार्यक्रम प्रभावित होंगे।

टीम ने दुर्घटना कैसे और कब हुई, इसकी कोई डिटेल नहीं दी है। उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों से निजता का सम्मान करने की अपील की है ताकि नुशर्रत पूरी तरह रिकवरी पर फोकस कर सकें। फैंस की चिंता और शुभकामनाओं के लिए टीम ने आभार भी जताया।

नुशर्रत ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर बाली ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में उन्हें कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की एक एक्शन फिल्म में साइन किया गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ भी हैं। यह दोनों का पहला साथ काम होगा। फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एलविश यादव भी लीड रोल में बताए जा रहे हैं।

नुशर्रत ने 2006 में ‘जय संतोषी मां’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘लव सेक्स और धोखा’ में नजर आईं, लेकिन उनकी असली पहचान लव रंजन की फिल्मों ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से बनी।