Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिकन माध्यमिक विद्यालय का एसईई में शत-प्रतिशत परिणाम

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

विद्यालय में खुशी का माहौल और उत्सव।

रक्सौल: बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 4 भगवतीटोल स्थित बिकन माध्यमिक विद्यालय ने माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (SEE) 2025 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होने पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।विद्यालय के अनुसार इस वर्ष SEE परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 2 विद्यार्थियों ने A+ ग्रेड, 10 विद्यार्थियों ने A ग्रेड, 6 विद्यार्थियों ने B+ ग्रेड तथा 3 विद्यार्थियों ने B ग्रेड प्राप्त किया है। विद्यालय ने शानदार नतीजा हासिल करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।

उत्कृष्ट परिणाम के बाद विद्यालय के संचालक प्रकाश उपाध्याय, मुना खनाल एवं प्रिंसिपल जय दनुवार सहित शिक्षक मंगल सिंह और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस उपलब्धि को विशेष रूप से मनाने के लिए विद्यालय में शिक्षकों के बीच मिठाई वितरण किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट बाँटकर खुशी साझा की गई।

विद्यालय परिसर में आयोजित उत्सवमय कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक काफी उत्साहित नजर आए।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग के कारण ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। साथ ही विद्यालय ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहने की बात कही।विद्यालय परिवार ने SEE उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को पुनः बधाई देते हुए उनके आगामी शैक्षिक जीवन के लिए सफलता की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।