Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: कुनीका-अभिषेक की जोरदार भिड़ंत

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l 

रियलिटी शो Bigg Boss 19 के घर में इस हफ्ते ड्रामा और टकराव अपने चरम पर पहुंच गया है। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में अभिनेत्री कुनीका सदानंद और अभिनेता अभिषेक बजाज के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई। मामला इतना बढ़ गया कि कुनीका ने अभिषेक को श्राप दे दिया और उनकी मां तक पर टिप्पणी कर दी।

दरअसल, यह विवाद बिग बॉस के नए राशन टास्क ‘सर्च इंजन चैलेंज’ के दौरान शुरू हुआ, जिसमें घरवालों को स्क्रीन पर अधूरी लाइनों को पूरा करना था। टास्क के तीसरे राउंड में जब नीलम की बारी आई, तो उसने लिखा – “अभिषेक को चमचा बुलाना चाहिए।” इसके बाद कुनीका ने अभिषेक और अशनूर कौर के रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे की पीठ पीछे बातें करते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिषेक, गौरव खन्ना को भाई कहता है लेकिन उनके बारे में बुरा बोलता है, जबकि अशनूर के आगे वह “पपी डॉग” की तरह घूमता है।

इन टिप्पणियों से अभिषेक गुस्से में आ गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। झगड़े के दौरान कुनीका ने कहा कि अभिषेक को उनका सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह उनके बनाए खाने पर जीता है। इस पर अभिषेक ने पलटकर जवाब दिया कि वह बिग बॉस के दिए खाने पर निर्भर हैं, न कि किसी के एहसान पर। कुनीका ने तिलमिलाकर कहा – “नमक हराम, शर्म कर! मेरा नमक खाया है तू, अब वही नमक खा ले।”

इस तीखी नोकझोंक के बाद घर का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। वहीं, अभिषेक इस हफ्ते इविक्शन के लिए नॉमिनेट भी हैं, जिससे दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह झगड़ा उनके गेम पर असर डालेगा या नहीं।