Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: फरहाना-अशनूर की बहस हाथापाई तक पहुंची

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरा नजर आया। घर की कैप्टन फरहाना भट्ट और टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के बीच हुई गरमागरमी ने दर्शकों को चौंका दिया। जो बहस एक साधारण तकरार के रूप में शुरू हुई थी, वह धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई।

एपिसोड में दिखाया गया कि फरहाना ने कैप्टन होने के नाते अभिषेक बजाज को बर्तन साफ करने का काम सौंपा। लेकिन अभिषेक उस समय गार्डन एरिया में अशनूर के साथ बैठे थे और काम करने से मना कर दिया। इसी बात पर पहले फरहाना और अभिषेक के बीच बहस हुई। हालात तब बिगड़े जब अशनूर ने अभिषेक का पक्ष लिया।

बहस बढ़ते-बढ़ते व्यक्तिगत टिप्पणी तक जा पहुंची। फरहाना ने अभिषेक को “नौकर” और अशनूर को “छिपकली” कह दिया। इस पर अशनूर भड़क गईं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की में बदल गई। घर के अन्य सदस्य तुरंत बीच-बचाव में कूद पड़े और दोनों को अलग किया।

एपिसोड ऑन-एयर होने के बाद सोशल मीडिया पर #FarrhanaVsAshnoor और #BiggBoss19 ट्रेंड करने लगे। फैंस का कहना है कि यह इस सीज़न का अब तक का सबसे गरमागरम झगड़ा रहा।

अब सभी की निगाहें बिग बॉस के अगले फैसले पर टिकी हैं। क्या फरहाना और अशनूर को उनकी हरकतों के लिए सजा मिलेगी या शो में यह झगड़ा आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।