Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: फरहाना-नेहल पर भड़के सलमान, अभिषेक को किया डिफेंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड बेहद ड्रामेटिक रहा। कैप्टेंसी टास्क के दौरान अभिषेक बजाज ने फरहाना भट्ट को अचानक गोद में उठा लिया। शुरुआत में फरहाना मुस्कुराती रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने और नेहल चुडास्मा ने इस हरकत पर नाराजगी जताई। दोनों ने अभिषेक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए घरवालों को भी बांट दिया।

वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने इस विवाद को सीरियसली उठाया। उन्होंने साफ कहा कि अभिषेक की हरकत में कोई गलत इरादा नहीं था और उन्होंने कई बार माफी भी मांगी। सलमान ने फरहाना और नेहल से सवाल किया कि आखिर वे इस बात को बेवजह क्यों बढ़ा रही हैं। उन्होंने नेहल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप उन घरवालों से भी नाराज हो गईं जो अभिषेक से बातचीत कर रहे थे, जबकि यह बिल्कुल अनुचित है।

सलमान ने दोनों कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी कि बिग बॉस हाउस में सिलेक्टिव एंगर और पॉलिटिक्स से खेलना शो की साख पर असर डालता है। उन्होंने फरहाना को समझाया कि छोटी-छोटी बातों को तूल देने से घर का माहौल बिगड़ता है और दर्शकों की नजर में यह ओवररिएक्शन जैसा लगता है।

इस पूरे एपिसोड का केंद्र अभिषेक, फरहाना और नेहल का झगड़ा रहा। जहां सलमान ने अभिषेक को सपोर्ट किया, वहीं फरहाना और नेहल को अपनी सोच में बदलाव लाने की सलाह दी। एपिसोड ने दर्शकों को साफ संदेश दिया कि गेम में समझदारी और बैलेंस सबसे बड़ी स्ट्रेटेजी है।