Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

 स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

-    उपभोक्ताओं की समस्याओं का नजदीकी बिजली कार्यालय में होगा निवारण* 
-    72 घंटों में होगा बिजली शिकायतों का निवारण

पटना। प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार की बिजली समस्या होने पर प्रमंडल कार्यालय या बिजली उपकेंद्र में आने की जरूरत नहीं होगी।

विभाग ने अब उपभोक्ताओं की हर समस्या के निवारण के लिए एक नयी योजना बना रही है। जिसमें हर सोमवार व शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता केंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों व कस्बों में क्वालिटी बिजली आपूर्ति के लिए बिजली उपकेंद्र में सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित समस्या होने पर बिजली ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़े। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उपभोक्ता द्वारा दर्ज शिकायतों को 72 घंटों के भीतर निवारण करने का निर्देश भी जारी किया जायेगा। ताकि प्रदेश के हर घर में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति दी जा सकें। 

हर सेक्शन में लगेगा शिविर समस्या का होगा तुरंत निदान- जीएम

वहीं इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से राजधानी समेत सभी क्षेत्रों के सेक्शन कार्यालय में उपभोक्ता शिविर लगाया जायेगा। जिससे बिजली संबंधित अन्य समस्या का तुरंत निदान किया जायेगा। इसके लिए बिजली कंपनी की तरफ से एक खास टीम तैयार की जायेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री व नये टैरिफ के विषय में कोई संशय हो तो इसका सम्पूर्ण जानकारी भी साझा किया जायेगा। बता दें कि गर्मियों में बढ़ते लोड आपूर्ति के लिए आरडीएसएस का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।