Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिश्वा डांडा में स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: वीरगंज महानगरपालिका–4, भगवतीटोल स्थित बीकन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों के समूह बीकन सोशल वेलफेयर यूनिट के तत्वावधान में वीरगंज–15 स्थित बिश्वा डांडा परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

समाजसेवी एवं विद्यालय के संचालक प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति सेवा प्रतिष्ठान नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, सचिव अविनाश झा, सामुदायिक प्रहरी कुम्हालटोल के सचिव एवं समाजसेवी श्रवण बहादुर रायमाझी, विद्यालय के लेखापाल एवं प्रशिक्षक सुभाष सिंह, कार्यक्रम संयोजक शिक्षक रोहित शर्मा, बीकन सोशल वेलफेयर यूनिट के संयोजक सौरभ गिरि सहित शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बिश्वा डांडा क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर परिसर की सफाई की तथा स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने संबंधी जनचेतनामूलक संदेश भी प्रसारित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकृति सेवा प्रतिष्ठान नेपाल के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि यदि हम कचरा फैलाना ही बंद कर दें या उसका उचित प्रबंधन करें, तो स्वच्छता अभियान चलाने की आवश्यकता भी कम हो जाएगी। उन्होंने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को सदैव स्वच्छ रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकते हैं।

विद्यालय के संचालक प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और स्वस्थ जीवन के लिए इसकी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में सोशल वेलफेयर यूनिट का गठन किया गया है। इस यूनिट के माध्यम से स्वच्छता, वृक्षारोपण और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को समाज, देश और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर समाजसेवी श्रवण बहादुर रायमाझी ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, धार्मिक स्थलों, तालाबों और नदियों की सफाई पर भी समान ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा व्यवहारिक रूप से दी जानी चाहिए। बीकन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिखाई गई सक्रियता की सराहना करते हुए उन्होंने सभी से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आग्रह किया।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता वाला यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता संस्कृति के विकास तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावकारी साबित हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं पर्यावरणमैत्री कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखा जाएगा।