Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने की CPI सांसद की मांग

पटना, वेरोनिका राय।
बिहार के पटना जिले में निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का नामकरण राजनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से मांग की है कि इस एयरपोर्ट का नाम देश के महान किसान नेता और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखा जाए।

सांसद संदोष कुमार ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है। उन्होंने लिखा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती न केवल एक आध्यात्मिक गुरु थे, बल्कि किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अग्रणी नेताओं में से एक थे। वे अखिल भारतीय किसान सभा के पहले अध्यक्ष भी रहे थे। उनके योगदान को देखते हुए बिहटा एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखना ऐतिहासिक और नैतिक रूप से उचित कदम होगा।

पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज जब देश में फिर से किसान आंदोलन और उनके अधिकारों की चर्चा हो रही है, तो ऐसे समय में स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसे किसान नेता को सम्मान देना प्रासंगिक और प्रेरणादायक होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों और ग्रामीण गरीबों की भलाई के लिए समर्पित किया था।

वहीं सोशल मीडिया पर भी कई लोग, विशेषकर भूमिहार समुदाय से जुड़े लोग, एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एयरपोर्ट का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग की थी।

गौरतलब है कि बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई को किया था। यह एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के एयरबेस के पास बनाया जा रहा है और इसमें लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से एक सिविल एन्क्लेव का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह पटना का नया हवाई यात्री केंद्र बनेगा, जिससे इलाके के लोगों को बेहतर हवाई सेवा मिल सकेगी।