Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार 5 साल में बनेगा विकसित राज्य: चिराग

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

खगड़िया में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित सभा में चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां घटक दलों को ही सम्मान नहीं मिलता, वहां आम लोगों के सम्मान की उम्मीद व्यर्थ है।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के चौथम दुर्गा स्थान प्रांगण में जदयू प्रत्याशी पन्नालाल सिंह पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि सरकार के विकास कार्यों के बल पर बिहार अगले पांच वर्षों में पूर्ण विकसित राज्य बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि और हर घर नल व बिजली जैसी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

सभा में खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनी देवी, युवराज शंभु, राजेश सिंह, सतीश चौरसिया, अभय किशोर आनंद उर्फ गोपाल राय और भाजपा के विनय भारती चौरसिया सहित कई नेता उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज दौरा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार, 29 अक्टूबर को माड़र के रणखेत मैदान में एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू कुमार उर्फ बबलू मंडल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होगी। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया कि सभा में जदयू सांसद रामप्रीत मंडल भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी रणखेत मैदान से एनडीए के कोर वोटरों को साधने का प्रयास करेंगे। उनकी यह सभा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।