Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार NDA में सीटों पर सहमति, BJP ने जारी की पहली सूची

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है। भाजपा और जदयू ने लगभग बराबर सीटें लड़ी जाएंगी, जबकि लोजपा (रामविलास) और HAM जैसी पार्टियों को भी उनके हिस्से की सीटें मिल गई हैं। सीटों का औपचारिक ऐलान पहले ही कर दिया गया है।

बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सीनियर नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल शामिल हैं। जमुई से श्रेयशी सिंह और दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है।

HAM ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। मांझी ने कहा कि कम सीटें मिलने से कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है, लेकिन बिहार को अस्थिरता की ओर नहीं ले जाना चाहिए।

अन्य राजनीतिक हलचलें

  • ठाकुरगंज सीट से JDU उम्मीदवार और पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया।
  • JDU सांसद अजय मंडल ने सांसद पद से इस्तीफा देने की अनुमति मांगी।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीट बंटवारे पर नाराजगी जताई।
  • गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास पहुंचे और बेटिकट किए जाने की चिंता जताई।

एनडीए में सीट-बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही चुनावी तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सभी दल मोदी और नीतीश के नेतृत्व में एकजुट दिख रहे हैं और विकास तथा स्थिरता को लेकर जनता का भरोसा जीतने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।