Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: कांग्रेस की नई लिस्ट में 6 नाम, अब तक 60 उम्मीदवार मैदान में

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी नई सूची जारी की है, जिसमें 6 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अब तक कुल 60 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पहली लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी हुई थी, जिसमें 48 नाम थे, जबकि दूसरी में 1, तीसरी में 5 और चौथी में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

कांग्रेस की नई सूची के मुताबिक, वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अररिया से अबीदुर रहमान, अमौर से जलील मस्तान, बरारी से तौकीर आलम, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा से विनोद चौधरी को टिकट दिया गया है।

कहलगांव सीट पर कांग्रेस ने प्रवीण कुशवाहा को उतारकर आरजेडी के साथ जारी टकराव को और दिलचस्प बना दिया है। वहीं, सिकंदरा से विनोद चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बिहार चुनाव से पहले INDIA ब्लॉक में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। आरजेडी और कांग्रेस दोनों ही दलों के असंतुष्ट नेताओं ने टिकट वितरण में गड़बड़ी और पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए हैं।

नामांकन की आखिरी तारीख से 24 घंटे पहले तक भी INDIA गठबंधन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और छह सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बना सका है।

इस बीच, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने आवास पर मनमाने तरीके से चुनाव चिन्ह बांटते देखे गए। इस पर पार्टी की मीडिया सेल प्रमुख रितु जायसवाल नाराज़ हो गईं। उन्होंने ऐलान किया कि वे परिहार सीट से आधिकारिक उम्मीदवार स्मिता पूर्वे के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2020 में मेरी हार के पीछे स्मिता पूर्वे के ससुर रामचंद्र पूर्वे का हाथ था।”

वहीं, लालू यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पूरे दिन टिकट चाहने वालों की भीड़ उमड़ी रही। टिकट न मिलने से कई नेता भड़क उठे। मधुबन सीट से पिछली बार मामूली अंतर से हारे मदन प्रसाद साह टिकट कटने की खबर सुनकर फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने कपड़े फाड़ लिए और सड़क पर लेटकर विरोध जताया। उनका कहना था, “मैंने 1990 के दशक से लालू यादव का साथ दिया है और 2020 के चुनाव में लड़ने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी।” साह ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वे “घमंडी हो गए हैं” और टिकट एक “BJP एजेंट” को दे दिया गया है।