Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार कृषि मोबाइल एप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता सुविधा का शुभारंभ

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/ दरौदा. किसानों की सुविधा एवं व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बिहार कृषि मोबाइल एप पर रियल टाइम उर्वरक उपलब्धता सुविधा का शुभारंभ किया गया है.

इस ऐप के आ जाने से किसानों ने खुशी जाहिर की है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव ने बताया कि इस एप के माध्यम से अब किसान अपने आसपास की उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की वास्तविक जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि एप के माध्यम किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला - बिहार देश में पहला राज्य बन गया है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

किसानों को उर्वरक उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कृषि विभाग द्वारा पूर्व से संचालित बिहार कृषि मोबाइल एप में यह नई सुविधा जोड़ी गई है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दुकानों में उर्वरक उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को स्टाक नहीं है कहकर लौटा दिया जाता था. अब कोई भी दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएगा.