Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को मिला भारत गौरव सम्मान 2025

स्टेट डेस्क, एन.के. सिंह |

दिल्ली: बिहार के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें राष्ट्रीय सम्मान 2025 के अंतर्गत भारत गौरव सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें शुक्रवार, 15 अगस्त की संध्या को संसद भवन स्थित अखिल भारतीय ललित कला व हस्तकला परिसर में प्रदान किया गया।

इस मौके पर भारत सरकार के संस्कृति विभाग, नीति आयोग और आईएसओ (ISO) द्वारा प्रमाणित नमस्कार ग्रुप के अध्यक्ष दीपक सारस्वत और प्रबंध निदेशक रितिका शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और मेडल देकर मधुरेंद्र को सम्मानित किया।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र के लिए यह सम्मान उनके शानदार करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर भारत की कला को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया था।

मधुरेंद्र लंबे समय से कला के माध्यम से समाज को जागरूक करने में जुटे रहे हैं। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल-जीवन-हरियाली, दहेज मुक्ति, शराबबंदी और समाज सुधार यात्रा जैसे अभियानों के लिए अपनी अनूठी कलाकृतियों से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुँचाया है। वे कई बार सरकार के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में उन्हें भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा, 2019-20 में बिहार चुनाव आयोग तथा 2021-22 में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के ब्रांड एंबेसडर रहे। 2023 में "बिहार की महान हस्तियां" किताब में उनका नाम दर्ज किया गया।

इस सम्मान के मौके पर उपस्थित दर्जनों कला प्रेमियों, राजनैतिक हस्तियों और प्रबुद्धजनों ने मधुरेंद्र को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है।