Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार के शहरी विकास को मिली रफ्तार, पूर्वी चंपारण को 86 योजनाओं की सौगात

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

पूर्वी चंपारण को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 35.22 करोड़ की 86 योजनाओं की सौगात

मोतिहारी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत राज्यभर में 1002 करोड़ रुपये की लागत से 1328 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें पूर्वी चंपारण जिले को 35.22 करोड़ रुपये की लागत से 86 योजनाएं मिली हैं।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार में किया गया, जहां विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, महापौर प्रीति कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र को 16 करोड़ रुपये की लागत से 14 योजनाएं मिली हैं, जिनमें सड़क और नाले के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों के लिए भी योजनाएं स्वीकृत की गई हैं:

  • ढाका नगर परिषद – 21 योजनाएं

  • सुगौली नगर पंचायत – 28 योजनाएं

  • पकड़ीदयाल – 8, चकिया – 3, रक्सौल – 8

  • केसरिया – 2, मेंहसी और अरेराज – 1-1 योजना

डीआरडीए परिसर में सभी योजनाओं की शिलापट्ट का उद्घाटन विधायक प्रमोद कुमार ने रिमोट बटन दबाकर किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे जिले के विकास के लिए अहम बताया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आश्वस्त किया कि सभी योजनाएं समय पर पूरी की जाएंगी। इस मौके पर उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे, डीआरडीए निदेशक डॉ. कुंदन कुमार, जयराम चौरसिया समेत संबंधित नगर निकायों के अधिकारी भी मौजूद थे।