Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव 2025: प्रशासन सतर्क, 50 हजार से अधिक नकदी पर होगी जब्ती

स्टेट डेस्क, प्रीति पायल |

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत संवेदनशील इलाकों में चेक पोस्ट बनाए गए हैं और नकदी, शराब, हथियारों समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों की सख्त निगरानी की जा रही है। खास तौर पर, यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक नकदी ले जाता पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।

  • स्थैतिक निगरानी दल : संवेदनशील स्थानों पर वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए चेक पोस्ट तैनात किए गए हैं। इन जांच चौकियों का मकसद अवैध नकदी, शराब, हथियार, गोला-बारूद और असामाजिक गतिविधियों को रोकना है।
  • फ्लाइंग स्क्वॉड: क्षेत्र में सक्रिय रहकर अचानक जांच करेंगे और स्थैतिक निगरानी दल के कामकाज पर भी नजर रखेंगे।
  • 50 हजार रुपये से अधिक नकदी: उम्मीदवार, एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता के पास इतनी राशि पाए जाने पर तत्काल जब्ती की जाएगी।
  • 1 लाख रुपये से अधिक मूल्य की सामग्री: पोस्टर, बैनर, शराब, ड्रग्स, हथियार या मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री (जैसे साड़ी, कंबल आदि) ले जाने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। नशीले पदार्थ या हथियार मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • वीडियोग्राफी और सीसीटीवी: सभी चेक पोस्ट पर जांच की प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी।
  • मजिस्ट्रेट की मौजूदगी: बिना कार्यकारी मजिस्ट्रेट के जांच अमान्य मानी जाएगी।
  • फुटेज का रिकॉर्ड: वीडियो में तारीख, स्थान और जांच दल का नंबर दर्ज होगा, जिसे अगले दिन रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा जाएगा
  • फुटेज की उपलब्धता: कोई भी व्यक्ति 3,000 रुपये शुल्क देकर इसकी कॉपी प्राप्त कर सकता है।
  • जब्ती और जांच की रिपोर्ट रोजाना रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपी जाएगी।
  • शिष्ट व्यवहार: जांच दलों को सम्मानजनक और विनम्र आचरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • महिला अधिकारी की मौजूदगी में ही महिला का पर्स या सामान जांचा जाएगा।
  • निगरानी का दायित्व: फ्लाइंग स्क्वॉड स्थैतिक दलों के आचरण पर भी निगरानी रखेंगे

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता और आचार संहिता के पालन को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण में कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया है।