Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: एक मिनट की देरी से मंत्री जयंत राज का नामांकन रद्द, सियासी बवाल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार के वैशाली जिले में जेडीयू के उम्मीदवार और मंत्री जयंत राज कुशवाहा नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन मात्र एक मिनट की देरी से पहुंचे, जिसके कारण उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। समय सीमा समाप्त होते ही आरओ सह एडीएम अजीत कुमार ने पर्चा लेने से इनकार कर दिया। इस घटना पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा, जबकि जेडीयू अब कानूनी सलाह ले रही है।

अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार और भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा शुक्रवार को निराश लौटे। निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से एक मिनट की देरी पर पहुंचने के कारण उनका नामांकन अस्वीकार कर दिया गया। मंत्री ने कहा, “हमने चुनाव आयोग के नियमों का पालन किया है, अब नामांकन शनिवार को कराया जाएगा।” इस दौरान एनडीए समर्थक मायूस होकर लौट गए।

पांचवें दिन आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें दिन नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। पांचों विधानसभा सीटों से कुल आठ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि एनडीए, महागठबंधन और निर्दलीय सहित 17 प्रत्याशियों ने नाजिर रसीद कटवाकर चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर ली है।

बांका विधानसभा से भाजपा विधायक रामनारायण मंडल, निर्दलीय उमाकांत यादव और मनोज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बेलहर विधानसभा से जेडीयू विधायक मनोज यादव और निर्दलीय ललन कुमार ने पर्चा भरा। अमरपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह और निर्दलीय रितेश कुमार झा ने नामांकन किया, वहीं कटोरिया से भाजपा प्रत्याशी पूरण लाल टुडू ने पर्चा दाखिल किया।

लोगों ने कटवाई नाजिर रसीद

धोरैया विधानसभा से शुक्रवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। बांका विधानसभा से राजद के जावेद इकबाल अंसारी, जनसुराज पार्टी के चंदन सिंह, गणतंत्रित समाज पार्टी के गोपाल शर्मा, आम नागरिक पार्टी की सरिता कुमारी, कौशल सिंह और संजय कुमार ने नाजिर रसीद कटवाई। धोरैया विधानसभा से जनसुराज पार्टी के सुमन पासवान और लोक शक्ति पार्टी के रजनीश कुमार ने भी रसीद कटाई।

कटोरिया विधानसभा से झामुमो की सुशीला हेम्ब्रम, अमरपुर से जनसुराज पार्टी की सुजाता वैद्य, आम आदमी पार्टी के मु. जाकिर हुसैन और निर्दलीय नजराना परवीन ने भी नाजिर रसीद कटवाई। बेलहर विधानसभा से भारतीय दलित पार्टी के अमृत तांती, जागरूक जनता दल के अजय शर्मा, निर्दलीय महक अंजुम, बालेश्वर यादव और गिरधारी कुमार ने भी नाजिर रसीद कटवाकर चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया है।

निर्दलीय उम्मीदवार फिर लौटे खाली हाथ

बांका विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अविनाश कुमार को शुक्रवार को एक बार फिर लौटना पड़ा। कागजी त्रुटियों के कारण उनका नामांकन दोबारा अधूरा रह गया। नामांकन की प्रक्रिया अब 20 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी।