Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव नतीजे LIVE: शुरुआत में भाजपा 64 सीटों पर आगे

स्टेट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती एक घंटे की गिनती के बाद तस्वीर साफ होने लगी है। शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनडीए गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा इस समय 64 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं एनडीए गठबंधन कुल 130 से अधिक सीटों पर आगे है, जिससे यह संकेत मिलने लगे हैं कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती की गई, जिसमें भाजपा और जदयू को बढ़त मिलती दिखी। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा है। 2020 के चुनाव में भाजपा 74 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि जदयू को 43 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार दोनों पार्टियां बराबरी से मैदान में हैं, इसलिए मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं, भाजपा कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर कार्यकर्ता विधानसभा की आरती उतारते हुए भी देखे गए। इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मतगणना शुरू होने से पहले मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि यह रुझान अंतिम परिणामों में भी बरकरार रहता है तो 2010 के रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में बहुमत का आंकड़ा 122 है। शुरुआती रुझानों में एनडीए इस आंकड़े को आसानी से पार करता दिख रहा है। हालांकि अभी कई चरणों की गिनती बाकी है, इसलिए अंतिम परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है। फिर भी शुरुआती संकेत बताते हैं कि भाजपा और एनडीए इस बार मजबूती से सत्ता में वापसी कर सकते हैं।